लखीसराय पुलिस की मासिक अपराध-गोष्ठी आयोजित, कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर समीक्षा तथा विशेष जोर

लखीसराय(सरफराज आलम)जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से लखीसराय की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार द्वारा मासिक अपराध-गोष्ठी का आयोजन पुलिस केंद्र में किया गया।इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विश्वजीत कुमार सिंह, लाइन डीएसपी रतन लाल ठाकुर सहित सभी पुलिस उपाधीक्षक,थानाध्यक्ष एवं अपर थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान दें तथा संवेदनशील मामलों में तत्परता और गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने पर भी बल दिया गया।

बैठक में पुलिस बल की सक्रियता बढ़ाने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई। एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि जनता के भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.