लखीसराय में महिला सशक्तिकरण केंद्र की पहल से हुआ नामांकन

लखीसराय(सरफराज आलम)महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र , लखीसराय की पहल से कराया गया छात्रा का नामांकन।

लखीसराय सदर प्रखंड के दामोदरपुर गांव वार्ड संख्या 01 स्थित निवासी मानती देवी पति राम साव ने अपनी बच्ची का नामांकन के लिए महिला सशक्तिकरण कार्यालय से संपर्क स्थापित किया।

जहां हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने आवश्यक कागजात तैयार करवाकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहाड़पुर, बड़हिया में जाकर छात्रा मानसी कुमारी का वर्ग 06 में नामांकन कराया गया।
नामांकन होने पर छात्रा एवं उनके माता पिता ने खुशी जाहिर की और संबंधित सभी कर्मियों का आभार जताया।

इस दौरान छात्रा और उनके मां को वहां के वार्डन सह शिक्षिका सुधा कुमारी ने छात्रावास परिसर और वहां की व्यवस्था और अनुशासन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इसके अलावा जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उन्हें महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पूरे प्रकरण में लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, नवीन कुमार वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार और MTS नवीन्द्र दास का भी सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.