Jauhar University: छात्रों के हक में उतरा सपा सांसदों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, जोरदार प्रदर्शन के साथ डीएम को सौंपा ज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर, मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर हो रहे प्रशासनिक उत्पीड़न और ध्वस्तीकरण की एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी के सांसदों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज रामपुर की सरजमीं पर पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसदगण— जावेद अली खान, हरेन्द्र सिंह मलिक, अबू आसिम आजमी, इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, रूचि वीरा, नीरज मौर्य एवं देवेश शाक्य ने सबसे पहले जौहर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और साफ किया कि पार्टी उनका भविष्य अंधकार में नहीं जाने देगी। इसके पश्चात, प्रतिनिधिमंडल ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर तानाशाही रवैये के खिलाफ पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी, रामपुर से सीधे वार्ता कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान रामपुर के लोकप्रिय सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के प्रतिनिधिमंडल ने पधारे सभी सांसदों व उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से आत्मीय मुलाकात की। सांसद प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर की ऐतिहासिक धरती पर आगमन करने तथा जनहित व शिक्षा की इस लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सपा प्रतिनिधिमंडल के सभी शीर्ष नेताओं एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मीडिया एवं कार्यकर्ताओं को संबोधन
प्रदर्शन के दौरान विशाल जनसमूह और मीडियाकर्मियों संबोधित करते हुए सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने अपने तीखे शब्दों में कहा जौहर यूनिवर्सिटी सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि रामपुर के खून-पसीने और हजारों गरीबों, यतीमों व मजलूम बच्चों के ख्वाबों का तालीमी मरकज है। तालीम के इस रोशनी भरे मीनार को बुझाने की हर ओछी कोशिश के खिलाफ आज सपा का प्रतिनिधिमंडल और पूरे प्रदेश की आवाम ढाल बनकर खड़ी है। जिला प्रशासन सरकार के इशारे पर कानून की धज्जियां उड़ाना बंद करे, वर्ना लोकतंत्र की ताकत से इस जुल्म का ऐसा जवाब दिया जाएगा जिसकी गूंज लखनऊ से दिल्ली तक सुनाई देगी। जब तक जौहर यूनिवर्सिटी के एक-एक छात्र को इंसाफ नहीं मिल जाता, यह जन-आंदोलन थमेगा नहीं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अब्दुल सलाम (शहर प्रतिनिधि)
बदन सिंह यादव (PDA प्रभारी)
एडवोकेट उबैद गुड्डू
रामबहादुर सागर
अनस खां (युवा नेता)
मो संगीर (सभासद नगर पालिका टांडा)
मो फारूक (प्रतिनिधि, नगर पालिका टांडा) तस्लीम पहलवान (सभासद नगर पालिका टांडा)
इन्तेजार खां, सैफ अली (युवा नेता), जमील सैफी, जुबैर अहमद, अब्दुल्ला (युवा नेता, सपा) नासिर सेख
रियाज पाशा, मास्टर अख्तर अली. आसिफ अली एडवोकेट जावेद आदि लोग उपस्थित रहे
ये जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी.
