Bachchu Pradhan Jalalpur Death News: जलालपुर के पूर्व प्रधान बच्चू के निधन पर शोक, वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान ने जताई संवेदना

Bachchu Pradhan Jalalpur Death News: जलालपुर के पूर्व प्रधान बच्चू के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए पहचान रखने वाले बच्चू के निधन से ग्रामीणों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है।

पूर्व प्रधान के निधन की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधान के पुत्र गौस और अन्य परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान

इस दौरान हामिद अली खान राजपूत ने कहा कि बच्चू प्रधान का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने कार्यकाल में जलालपुर के विकास और क्षेत्र में आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए योगदान दिया।

पूर्व प्रधान के निधन पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उनके आवास पर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। लोगों ने दिवंगत आत्मा की मगफिरत के लिए दुआ की तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.