International Ayurveda Day Rampur: सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत उत्साहपूर्वक मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस
उत्कृष्ट सेवा के लिए योग प्रशिक्षक भूप राम सम्मानित
International Ayurveda Day Rampur: सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत 11वें आयुर्वेद दिवस-2026 का आयोजन राजकीय यूनानी चिकित्सालय, नगर, रामपुर में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहनलाल सैनी रहे।
कार्यक्रम में आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली तथा जनस्वास्थ्य में आयुष चिकित्सा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को योग, दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार, औषधीय पौधों एवं निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व की जानकारी दी गई। आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग एवं आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट सेवा एवं योगदान के लिए योग प्रशिक्षक भूप राम को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि मोहनलाल सैनी एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहन कुमार ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।
चिकित्सकों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। चेयरमैन जिला सहकारी बैंक ने कहा कि योग एवं आयुर्वेद स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने सेवा संकल्प की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने तथा आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
