International Ayurveda Day Rampur: रामपुर में आयुर्वेद दिवस पर लगा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, 20 मरीजों की जांच

 International Ayurveda Day Rampur: सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राजकीय यूनानी चिकित्सालय, नगरीय क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में होम्योपैथी विभाग ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और होम्योपैथिक औषधियां उपलब्ध कराई गईं।

20 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाओं का वितरण

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश गुप्ता और डॉ. अफसाना के नेतृत्व में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया।

शिविर में कुल 20 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिनमें 15 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल रहीं।

आयुष चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम में फार्मासिस्ट अरुणेश कुमार मिश्रा तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमन कुमार और राकेश कुमार ने मौजूद रहकर शिविर के संचालन में सहयोग किया।

इस अवसर पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद समेत विभिन्न आयुष चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

उन्होंने आयुर्वेद की प्रमुख विशेषताओं और जनस्वास्थ्य में आयुष चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करने और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने का प्रयास किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.