बिलासपुर में सीडीओ ने संपूर्ण समाधान दिवस कर विकासखंड का किया निरीक्षण

रामपुर, मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस बिलासपुर में प्रतिभाग करने के उपरान्त विकास खण्ड बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार चौधरी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा अमित वर्मा आदि स्टाफ उपस्थित पाया गया। कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई ठीक पाई गई। उन्होंने विकास खण्ड के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमानुसार एवं निष्ठा से ससमय कार्य करने के निर्देश दिए तथा सचेत किया कि किसी भी कार्य को लम्बित न रखा जाए अन्यथा की स्थिति में प्रतिकूल संज्ञान लिया जायेगा। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि जनसामान्य से अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित करते हुए उनकी समस्याओं का ससमय निराकरण किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलासपुर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा अजीज हसन एवं स्टाफ उपस्थित पाया गया। स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। जगह-जगह पानी भराव पाया गया, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बिलासपुर से समन्वय करके सफाई व्यवस्था निरन्तर सुदृढ कराएं। इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिलासपुर को भी निर्देशित किया कि वह परिसर में 3-4 सोकपिट शीघ्र निर्मित करा दें ताकि पानी भराव की समस्या का समाधान हो सके। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य केन्द्र पर 7 चिकित्साधिकारी, 4, स्टाफ नर्स, 3 फार्मसिस्ट, 2 एलटी, 2 वाड बॉय, 1 एक्स-रे टेक्नीनिशियन तथा 2 स्वीपर कार्यरत है। स्वास्थ्य केन्द्र के अन्दर सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई। ओपीडी में मरीजों की अधिकता प्रतीत हुई। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि औसतन प्रतिदिन 500-600 ओपीडी होती है। निरीक्षण तक 464 ओपीडी बताई गई तथा 3 आयुष्मान कार्ड बनाना बताया गया। इंजेक्शन लगाने के काउंटर पर कई मरीज उपस्थित पाए गए। उपस्थित मरीजों एवं तीमारदारों से वार्ता की गई, उनके द्वारा कोई कठिनाई नहीं बताई गई।
महिला वार्ड, ड्राईजन कक्ष, मिनी स्किल लेब, कोण्ड चैन, औषधि वितरण कक्ष, इमरजेंसी, एक्स-रे कक्ष, आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थिति ठीक पायी गयी। स्वास्थ्य केन्द्र की चहारदीवारी के पास से बिजली की कई केविल एक साथ गुजर रहीं है जिसमें कभी स्पार्किंग होने पर मरीजों, तामीरदारों को कठिनाई हो सकती है। इसके लिए एडीओ, बिजली से समन्वय करके इसका निराकरण कराने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिए। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बताई गई। परिसर में एक ओर पुरानी, कण्डम एम्बुलेंस खडी पाई गई जिसके निस्तारण हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी से अपेक्षा की गई। स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में संचालित प्रेरणा केन्टीन का भी निरीक्षण किया गया। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। इसी केन्टीन से केन्द्र में भर्ती गर्भवती, धात्री महिलाओं आदि को खाना, दूध, अंडा, बिस्कुट आदि की आपूर्ति करना बताई गई। चिकित्सा अधीक्षक एवं खण्ड विकास अधिकारी बिलासपुर द्वारा प्रेरणा केन्टीन का संचालन ठीक बताया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.