सत्संग सभा द्वारा जगह-जगह सुखमणि साहिब पाठ किये गये आयोजित

रामपुर में हर साल की तरह इस बार भी स्त्री सत्संग सभा की ओर से 18 जनवरी से लगातार माघी महीने को समर्पित स्त्री सत्य संघ के द्वारा जगह-जगह सुखमणि साहिब के पाठ आयोजित किया जा रहे थे, जिसमें सभी धर्म के लोग उपस्थित होकर गुरबाणी का पाठ सिमरन करते थे, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में इसकी समाप्ति पर कीर्तन दरबार लगा, जिसमे अलग-अलग स्त्री सत्संग के द्वारा कीर्तनकार संगत को निहाल किया गया, स्त्री सत्संग की अध्यक्ष रणजीत कौर ने कीर्तन करते हुए कहा की हर सिख का फर्ज बनता है कि वह अमृत पान करें वह गुरु के साथ जुड़े दीन दुखियों की सेवा करें बिना अमृत पान किया सिख अधूरा है हमें गुरुओं के बताए मार्ग पर चलना चाहिए, इस मौके पर प्रबंधक कमेटी की ओर से रणजीत कौर को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर मनजीत कौर दविंदर कौर अमरजीत कौर सुरेंद्र कौर सोनिया बलविंदर कौर गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह सचिव सरदार मनमीत सिंह अवतार सिंह अमरजोत सिंह कपूर जगजोत सिंह अरदास ग्रंथि सुरजीत सिंह ने की इसके बाद गुरु का अटूट लंगर चला जिसमें संगत ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.