दूसरी बार पेरेंट्स बने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी का ऐलान दोनों ने बयान जारी कर किया। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है।

अनुष्का शर्मा ने पोस्ट में लिखा- ‘भरपूर खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया! हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत वक्स में आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय प्लीज हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें। प्यार और आभार।’

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.