पेंशन विवाद में बेटे ने माँ की ली जान, हत्या के बाद थाने पहुँचकर किया सरेंडर

गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र के फफराना रोड स्थित जनता कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले राहुल भारद्वाज ने अपनी ही माँ की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुँच गया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि राहुल के पिता आबकारी विभाग में एसआई रहे थे और सेवानिवृत्ति के बाद उनका निधन हो चुका था। उनके बाद से मिलने वाली पेंशन को लेकर राहुल और उसकी माँ के बीच विवाद चल रहा था। राहुल पाँच बहनों में इकलौता भाई है और मृतका अपने बेटे राहुल व बहू के साथ ही रहती थी। परिवार में आए दिन बहू और माँ के बीच झगड़ा होना भी बताया जा रहा है।

इसी घरेलू तनाव और पेंशन विवाद के चलते रात को गुस्से में आकर राहुल ने माँ पर जानलेवा हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सीधे थाने जा पहुँचा और सरेंडर कर दिया।
फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहराई से जाँच की जा रही है। अधिकारी कह रहे हैं कि जांच के बाद ही हत्या के पीछे के सभी कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.