हाथरस में भगदड़ मचने से महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों की मौत दिल को झकझोर कर देने वाली घटना: मुस्तफा हुसैन

रामपुर: चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे व वर्तमान में रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मचने से सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत व घायल होने की घटना पर दुःख जताते हुए कहा है कि महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत ने दिल को झकझोर कर रख दिया है।

मुस्तफा हुसैन ने शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.