हरियाणा महिला आयोग का एक्शन: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को नोटिस, 2 अप्रैल को पेश होने के निर्देश

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

फरीदाबाद। हरियाणा महिला आयोग ने भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को नोटिस जारी कर तलब किया है। यह कार्रवाई उनकी को-स्टार अंजलि राघव द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है।

आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पवन सिंह और अंजलि राघव दोनों को आगामी 2 अप्रैल को फरीदाबाद में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। अंजलि राघव ने आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बैड टच किया था। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना का वीडियो उनके सहयोगियों द्वारा जबरन वायरल कराया गया।

इस मामले पर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया गया है।

वहीं रैपर-सिंगर बादशाह से जुड़े एक अन्य मामले पर उन्होंने कहा कि यह एक जमानती अपराध है। उन्होंने बताया कि बादशाह ने पुलिस के सामने तो माफी मांगी है, लेकिन महिला आयोग के समक्ष अभी तक माफी नहीं मांगी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.