फरीदाबाद में बीड़ी-सिगरेट को लेकर विवाद, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, कई घायल

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

फरीदाबाद। समयपुर कॉलोनी में बीड़ी-सिगरेट को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायल पक्ष के साहिल ने बताया कि आरोपी बदमाश प्रवृत्ति के हैं और दुकान से अक्सर सामान लेकर पैसे नहीं देते थे। इस बार जब वे सामान लेने आए तो उनके पिता ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जो लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में उनके परिवार के चार सदस्य—माता-पिता और दो बहनें—घायल हो गईं।

वहीं, सेक्टर-58 थाना के जांच अधिकारी तालीम ने बताया कि बीते दिन बीड़ी-सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दो पक्षों में झगड़ा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.