Diwali Milan Samaroh: बदायूं में हाजी रईस अहमद के आवास पर दीपावली मिलन समारोह, गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का दिया संदेश
Badaun Diwali Milan Samaroh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। इसी बीच बदायूं में दीपावली मिलन समारोह के जरिए सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। 115 बदायूं विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी एवं रसाज़ ग्रुप के सीएमडी हाजी रईस अहमद ने अपने आवास पर भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे अतिथियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया। अलग-अलग समुदायों के लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सामाजिक सौहार्द का विशेष उदाहरण बना दिया।
Diwali Milan Samaroh: राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत
हाजी रईस अहमद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम पाल, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, सपा के वरिष्ठ नेता खालिद परवेज, जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, बदायूं विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल और सपा नेता फखरे अहमद शोबी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा रवि प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन फूलपुर मंसूर आलम, हाफिज इरफान, नानक भाई, रविन्द्र गुप्ता, सपा नेता मोहम्मद मियां, सेवानिवृत्त जज बीडी नकवी, अलापुर चेयरमैन फहीम उद्दीन, वजीरगंज चेयरमैन जहीर अहमद और साजिद अंसारी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
समारोह में भूरे चौधरी, ग्यास चौधरी, अधिवक्ता सलीमुद्दीन, वरिष्ठ अधिवक्ता अनवर आलम, इबादुर रहमान ठेकेदार, सईद अंसारी और अधिवक्ता भानु सिंह समेत पंजाबी समाज के अध्यक्ष और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
Diwali Milan Samaroh: समारोह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने दीपावली की बधाई देते हुए समाज में आपसी विश्वास और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। विभिन्न समुदायों और राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों की एक मंच पर मौजूदगी ने बदायूं में सामाजिक एकता का संदेश दिया।
आयोजकों के मुताबिक, इस तरह के आयोजन समाज के बीच दूरियां कम करने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की यह पहल क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक परंपरा को आगे बढ़ाने वाली मानी जा रही है।
Diwali Milan Samaroh: सपा नेतृत्व के फैसले को सर्वोपरि मानते हैं हाजी रईस अहमद
समारोह के दौरान हाजी रईस अहमद ने अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हर आदेश उनके लिए सर्वोपरि है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में बदायूं सीट से पार्टी का टिकट किसे मिलेगा, इसका अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह सभी को स्वीकार होगा। उनका उद्देश्य पार्टी के साथ मिलकर बदायूं के विकास और जनकल्याण के लिए काम करना है।

[…] Diwali Milan Samaroh: बदायूं में हाजी रईस अहमद के आव… […]