Sonbhadra: गोवर्धन पूजा के बीच होगा भव्य बिरहा मुकाबला, कलश यात्रा में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

• वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा गोवर्धन पूजन, रात 9 बजे से गूंजेगी मशहूर बिरहा गायकों की आवाज

दुद्धी(सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र के रामलीला खेल मैदान में 11 नवंबर 2026 को परंपरागत गोवर्धन पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे आस्था की भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। गाजीपुर के मुख्य पुरोहित सुरेंद्र पंथी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन पूजन, उपलों में अग्नि प्रज्वलन और खौलते दूध से स्नान सहित हैरतअंगेज धार्मिक परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के पूर्व उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री मातृका प्रसाद यादव सहित अन्य अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम होगा।

रात 9 बजे से गाजीपुर और वाराणसी सहित विभिन्न क्षेत्रों के मशहूर बिरहा गायक एवं गायिकाओं की प्रस्तुतियां होंगी, जो देर रात तक चलेंगी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, विजय यादव, निरेंद्र प्रताप सिंह, बसपा जिला उपाध्यक्ष सेकरार अहमद और पूर्व प्राचार्य डॉ. रंजीत यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष अवध नारायण यादव, संरक्षक जगदीश प्रसाद यादव एवं हरिशंकर यादव, कोषाध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद यादव तथा सरजू प्रसाद यादव, बुद्धि नारायण यादव, विजय शंकर यादव, सत्यनारायण एडवोकेट, संजय यादव एडवोकेट, अभिनय यादव एडवोकेट और प्रेमचंद यादव सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.