हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों को देगी सम्मान, पदक विजेताओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

ऐलनाबाद ,सिरसा, 23 मई ,( एम पी भार्गव ): हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने एवं उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि उत्तराखंड में हुए 38वें नेशनल गेम्स में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों, स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी जगदीप ने बताया कि खेल विभाग द्वारा ऐसे सभी खिलाडिय़ों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला के खिलाड़ी पोर्टल  http://haryanakhelcashaward.in पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला सिरसा सहित राज्य के सभी जिलों के खिलाड़ी जिन्होंने 38वें नेशनल गेम्स में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्राप्त किया हो या प्रतिभागिता की हो, वे सभी जल्द अपना ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर अवश्य करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.