ग़ुस्ताखी माफ़ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर - नारी शक्ति को प्रणाम

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर – नारी शक्ति को प्रणाम

8 मार्च को पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और सफलता को सम्मान देने का दिन है। समाज में नारी के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि अब लोकतंत्र, जंतंत्र, तनतंत्र जैसे सारे ‘तंत्र’ समाप्त हो चुके हैं, और नारी तंत्र का युग आ गया है।

सफलता की कुंजी – मैडम को खुश रखो!
परिवार से लेकर व्यवसाय और राजनीति तक, हर क्षेत्र में महिलाएँ अपनी ताकत दिखा रही हैं। ऐसे में यदि आप सफलता चाहते हैं, तो ‘मैडम’ को खुश रखना ही सबसे बड़ी कुंजी बन गई है।

नारी शरणम गच्छामि
अब समय आ गया है कि समाज नारी शक्ति को सिर्फ़ सम्मान ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में बराबरी का स्थान भी दे। महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने की ज़रूरत है। अब हम सबको मिलकर कहना होगा – ‘नारी शरणम गच्छामि’ यानी नारी शक्ति की शरण में जाना होगा, क्योंकि वही सृजन, संवेदना और शक्ति का मूल है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को शुभकामनाएँ!

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.