मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

बदायूं। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत श्री राम सरस्वती मंदिर स्कूल, पथिक चौक में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी एसआई सपना जायसवाल एवं महिला कांस्टेबल 704 मनीषा द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं सहायता से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डेस्ट्राय, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशामुक्ति, ऑपरेशन रक्षा तथा ऑपरेशन ईगल जैसे अभियानों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला पुलिस बीट अधिकारी, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी परामर्श केंद्र और पिंक बूथ जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई।

महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, निशुल्क बालिका शिक्षा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पीएम स्वनिधि योजना, विवाह अनुदान योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सहित कई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं की तत्काल सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, जिसमें आपातकालीन पुलिस सहायता हेतु 112, अग्निशमन सेवा 101, एंबुलेंस सेवा 108, वीमेन पावर लाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.