- रिपोर्ट: जितेंद्र ठाकुर
Ghaziabad : मोदीनगर थाना भोजपुर क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोदीनगर से भोजपुर की ओर आते बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखते ही बाइक को मोड़कर भागने लगे, लेकिन थोड़ी दूर जाकर मोटरसाइकिल गिर गई।
खेतों की तरफ भागते हुए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षा कार्रवाई में, दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सागर खान (निवासी दिल्ली) और शिवम उर्फ डमरू (निवासी नोएडा) बताए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि 28 जुलाई 2026 को परतापुर से नोएडा जाते समय अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्होंने एक व्यक्ति से कार, लैपटॉप और नकदी लूटी थी।
पुलिस ने इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, दो 315 बोर के तमंचे, कारतूस, लूटा गया लैपटॉप और पीड़ित के दस्तावेज बरामद किए हैं।
