पूर्व गृह मंत्री प्रो. सम्पत सिंह ने हरियाणा सरकार की एसवाईएल योजना को बताया “तुगलकी योजना”

गुस्ताख़ी माफ़ हरियाणा -पवन कुमार बंसल
हरियाणा सरकार द्वारा एसवाईएल नहर के सिंचाई क्षेत्र में भाखड़ा का पानी पहुँचाने की लिंक चैनल योजना को लेकर पूर्व गृह और सिंचाई मंत्री प्रोफेसर सम्पत सिंह ने इसे “तुगलकी” योजना करार दिया था। उन्होंने अपने लेख में, जो दैनिक ट्रिब्यून में उन्नीस साल पहले प्रकाशित हुआ था, इस योजना की तकनीकी और व्यावहारिक पक्षों की अनदेखी की आलोचना की थी।

तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं को किया नजरअंदाज
प्रो. सम्पत सिंह ने लिखा था कि भाखड़ा मुख्य नहर का पानी हांसी ब्रांच से जोड़ने की कवायद तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं को नजरअंदाज करके की जा रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस योजना को लागू करने से पहले प्रदेश में उपलब्ध जल संसाधनों और उनसे जुड़ी समस्याओं का गहराई से अध्ययन किया जाना चाहिए था।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.