चेक बाउंस मामले में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार

ऐलनाबाद,  मार्च (एम.पी. भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में वांछित भगोड़ों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पी.ओ. स्टाफ सिरसा की पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने चेक बाउंस मामले में फरार चल रही एक महिला आरोपी को कोर्ट परिसर सिरसा से गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पी.ओ. स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद आरोपी महिला पेश नहीं हुई। अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर 12 मई 2025 को उसे पी.ओ. (घोषित अपराधी) घोषित कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच पी.ओ. स्टाफ सिरसा को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नीना पत्नी मनजीत, निवासी मालिकपुरा वेस्ट, नई दिल्ली को सिरसा शहर से काबू कर लिया।

पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.