Faridabad News: थार की टक्कर से स्कूटी सवार बाप-बेटी की मौत, दो घायल

फरीदाबाद। फरीदाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थार कार की टक्कर से स्कूटी सवार बाप-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। 35 वर्षीय दयानंद बल्लभगढ़ की शिव कॉलोनी में रहता था। दयानंद पत्नी और दो बेटी भूमि और शिखा के साथ स्कूटी पर बीती रात टाउन पार्क आए थे। उनकी बड़ी बेटी का जन्मदिन था। यहां टाउन पार्क के सामने एक थार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।हादसे में दयानंद और उनकी एक साल की बेटी शिखा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दयानंद की पत्नी और तीन साल की बेटी भूमि गंभीर रूप से घायल है। थाना सेंट्रल में आरोपित थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मृतकों के शव को अस्पताल में रखवा दिया है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.