जौहर विश्वविद्यालय प्रकरण में समान कानून और निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित हो : अमिताभ ठाकुर

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के संबंध में प्रस्तावित प्रवर्तनात्मक कार्यवाही के विषय में जिलाधिकारी, रामपुर एवं उपाध्यक्ष, रामपुर विकास प्राधिकरण को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि पूरी कार्यवाही संविधान, प्राकृतिक न्याय तथा विधि के शासन के अनुरूप की जाए.

विधिक अनियमितता है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही अवश्य होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि यदि किसी निर्माण में विधिक अनियमितता है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही अवश्य होनी चाहिए, किंतु वही मानदंड प्रदेश के अन्य सभी समान मामलों में भी समान रूप से लागू होने चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यदि निर्माण वर्षों से अवैध था तो उस अवधि में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रशासनिक निष्पक्षता बनाए रखी जाए.

अमिताभ ठाकुर ने अनुरोध किया है कि यदि किसी प्रकार का ध्वस्तीकरण किया जाता है तो विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य निर्दोष हितधारकों के हितों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रशासनिक निष्पक्षता बनाए रखी जाए.

उन्होंने मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव, आवास विभाग को भी पत्र की प्रति भेजते हुए अनुरोध किया है कि यही प्रवर्तन नीति प्रदेश में सभी समान निर्माणों के संबंध में समान, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से लागू किया जाये.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.