Accountability Of Public Representatives: पार्षद सत्यनारायण पांडिया ने उठाया जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही का मुद्दा, कहा- काम नहीं तो वोट नहीं

जनता के धन से होता है सड़कों का निर्माण तथा अन्य विकास कार्य , राजनेता कोई अहसान नहीं करते: पार्षद सत्य नारायण पांडिया

Accountability Of Public Representatives ( एम पी भार्गव ): ऐलनाबाद शहर के वार्ड नंबर 7 के पार्षद सत्यनारायण पांडिया ने लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को लेकर एक तीखा बयान जारी किया है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने कहा कि आज की राजनीतिक संस्कृति में नागरिक और नेता के बीच उत्तरदायित्व का रिश्ता कमजोर हो गया है। पांडिया ने कहा, हम हर पांच साल में सांसद और विधायक चुनते हैं, ताकि लोकतंत्र में सार्वजनिक कार्य हो सकें। हर मतदाता चाहता है कि उसके गांव-शहर में सड़कें, गलियां, नालियां और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर हों, लेकिन आज नेता आम जनता की सुनवाई ही नहीं करते।

उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह सार्वजनिक कार्य हो भी जाता है, तो उसे जनता पर अहसान के रूप में पेश किया जाता है। जबकि सच्चाई यह है कि सड़कों और गलियों का निर्माण जनता के ही टैक्स के पैसे यानी सार्वजनिक धन से होता है।

Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला जिला में एक तीन मंजिल इमारत गिरने से हुआ बड़ा हादसा ।

Public Representatives: मतदाता भी अपनी ताकत पहचाने

निर्वाचित प्रतिनिधि कोई दाता नहीं, बल्कि जनता के धन और जनहित के बीच एक माध्यम मात्र है। इसलिए यह रिश्ता अहसान का नहीं, उत्तरदायित्व का होना चाहिए। पार्षद ने आम अनुभव साझा करते हुए कहा कि नागरिक अपने छोटे-से काम के लिए नेताओं के पास जाता है तो 2-3 घंटे इंतजार करवाया जाता है, और मिलने के बाद भी काम नहीं होता।

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि मतदाता भी अपनी ताकत पहचाने। जब नेता वोट मांगने आते हैं, तो नागरिकों को भी दो-टूक कहना चाहिए – काम नहीं तो वोट नहीं। जब तक जनता एकजुट होकर ऐसा जवाब नहीं देगी, तब तक न तो व्यवस्था सुधरेगी और न ही काम होंगे। अंत में पांडिया ने सभी नागरिकों से अपील की कि अपने और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करें।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.