राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ ऐलनाबाद से पहुंचे समाजसेवी बबलू शेखावत

ऐलनाबाद से बबलू शेखावत ने लिया भाग, पूर्व सांसद आनंद मोहन बने अध्यक्ष

Ellenabad, August 19 ( एम पी भार्गव ):अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, रफी मार्ग पर सर्व सामान्य वर्ग की जातियों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन में यूसीसी, एससी-एसटी एक्ट, सामाजिक समरसता और आरक्षण.सहित सामान्य वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में इन मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति तय करने के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति का अध्यक्ष पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह को नियुक्त किया गया। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने समिति को अपना समर्थन दिया।

ऐलनाबाद से समाजसेवी बबलू शेखावत भी सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि सामान्य वर्ग किसी जाति या समुदाय के खिलाफ नहीं है। सभी समाजों के साथ भाईचारा और सामाजिक समरसता की भावना रखता है। भारत की संस्कृति में सामाजिक समरसता की गौरवशाली परंपरा रही है।

बबलू शेखावत ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा वोटों की राजनीति के लिए कानून बनाए जाने से समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने सभी सामान्य वर्ग की जातियों से राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर इन मुद्दों पर एकजुट होने का आह्वान किया।

सम्मेलन में महासभा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह, हरियाणा सरकार की पूर्व मंत्री शारदा राठौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, गुरुग्राम जिला परिषद के पूर्व सदस्य सुशील सिंह चौहान सहित देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे राजपूत, ब्राह्मण, वैश्य एवं अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संघर्ष समिति के गठन का समर्थन किया।

समिति ने कहा कि आगे जो भी रूपरेखा तय की जाएगी, उसके बारे में सभी समाजों को अवगत करवाया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.