“थाना ऐलनाबाद पुलिस ने चोरी के आरोपी को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 ऐलनाबाद 6 अक्टूबर ( एम पी भार्गव):   जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना  ऐलनाबाद पुलिस ने एक आरोपी  मुस्ताक उर्फ मुस्ताक अली पुत्र मुन्शी खान निवासी वार्ड नं. 4, मस्जिद के नजदीक, ऐलनाबाद को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।
प्रबंधक थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिंह ने बताया की  शिकायत कर्ता हनुमान प्रसाद पुत्र रामलाल निवासी वार्ड नं. 04 ऐलनाबाद ने बताया की  दिनांक 10 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखी करीब ₹24,000 की नकदी चोरी कर ली।
शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में उचित धाराओ  के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने  एक आरोपी  मुस्ताक उर्फ मुस्ताक अली पुत्र मुन्शी खान निवासी वार्ड नं. 4, मस्जिद के नजदीक, ऐलनाबाद को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने आरोपी मुस्ताक से चोरी के 500 नकदी बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार  किया ।आरोपी को आज अदालत में पेश करके  न्यायिक हिरासत मे  भेजा गया ।
मुकदमा नंबर 307, दिनांक 10.09.2025 धारा 305/331(3) BNS थाना ऐलनाबाद सिरसा

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.