“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम

Ellenabad, 30 जुलाई (एम पी भार्गव): राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां, ऐलनाबाद में प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार के निर्देशन तथा कार्यकारी प्राचार्या प्रो. कुलजीत कौर की अध्यक्षता व एनएसएस इंचार्ज प्रो. सुभाष चंद्र के संयोजन में एनएसएस इकाई द्वारा भारत सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अभियान के तहत महाविद्यालय द्वारा कुल 150 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महाविद्यालय परिसर में अमरूद, जामुन एवं गुलाब के पौधों का रोपण किया गया। कार्यकारी प्राचार्य कुलजीत कौर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व के बारे में प्रेरित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, तभी स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण संभव होगा।

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुभाष चन्द्र ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संदेश देता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर प्रो. सुरेश कुमारी, डॉ. साधा सिंह, डा.जोगिन्द्र सिंह, प्रो. प्रवीण अग्रवाल,प्रो. सावन कुमार, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. राजेश, प्रो. राजवीर, प्रो. अक्षय, प्रो. यशवंत, प्रो. सुमित सौरव, प्रो. आर्यन यादव, डॉ. कविता चौधरी एवं डॉ. पूजा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.