डीटीडीसी ने किया ब्रांडिंग महोत्सव का आयोजन, सीएमडी शुभाशीष ने दी शुभकामनाएं, वीडियो में देखें कार्यक्रम की एक झलक

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना नंदग्राम के वेद प्रकाश वर्मा के कार्यालय HIG फ्लैट में सोमवार को डीटीडीसी ने एक ब्रांडिंग महोत्सव का आयोजन किया जिसमें डीटीडीसी के सीएमडी सुभाशीष चक्रवर्ती और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक चक्रवर्ती मौजूद रहे और रिबन काटकर इस नए सेंटर का उद्घाटन किया।
इस मौके पर डीटीडीसी अध्यक्ष और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने सभी को शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अभिषेक चक्रवर्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे भारत में जो भी उनके होनहार व अनुभवी चैनल पार्टनर्स है वह सभी डीटीडीसी कि इस नई ब्रांडिंग को लोगों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। यह काउंटर उसी डीटीडीसी के ब्रांड का प्रतीक ही नहीं बल्कि नई सुविधा भी अपने ग्राहकों के सामने रखना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से इससे जुड़ने का अनुरोध भी किया कहा कि आप सभी हमारे साथ जुड़े और एक साथ कदम मिलते हुए आगे बढ़ते हैं साथ ही देश को भी आगे बढ़ाते है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.