डीएवी पीजी कॉलेज में किया गया छात्रों का स्वागत समारोह का आयोजन

बुलंदशहर – सोमवार को नगर के डीएवी पीजी कॉलेज में इतिहास विभाग की तत्वाधान में एम ए तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का स्वागत समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ रेनू अग्रवाल रही। प्राचार्य डॉ रेनू अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन में प्रत्येक मुकाम मेहनत के बल पर पाया जा सकता है। इसलिए छात्र लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें। मुख्य अतिथि का स्वागत विभाग अध्यक्ष डॉ अंशु सिंह, डॉ राजेश गर्ग, डॉ बृजेश कुमार ने बुके देकर किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा पल्लवी सिंह व नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.