तेज रफ़्तार,गफलत व लापरवाही से रोडवेज बस चलाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

ऐलनाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा – रोडवेज बस की टक्कर से तीन महिलाओं समेत चार की मौत, कई घायल

ऐलनाबाद 14 सितंबर( एम पी भार्गव ): प्रबंधक अफसर थाना ऐलनाबाद PSI रवि कुमार ने बताया कि दिनांक 13 सितम्बर 2025 को थाना ऐलनाबाद क्षेत्र के धोलपालिया रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।  सुरज कुमार उर्फ रोहताश पुत्र रणजीत सिंह वाशी वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद ने बताया कि उसकी माता कृष्णा देवी व अन्य महिलाएं नरमा चुगाई के कार्य के लिये ममेरा कला से ट्रैक्टर-ट्रॉली में रामपुरिया जा रही थीं। लगभग सुबह 8.00/8.30 बजे हरियाणा रोडवेज सिरसा की बस नंबर HR57GV-6683 के चालक ने  तेज रफ्तार, गफलत व लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही पलट गई।
इस हादसे में कृष्णा देवी पत्नी स्व. रणजीत सिंह व बिमला पत्नी सुभाष निवासी वार्ड नं. 6 ऐलनाबाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक सुभाष समेत करीब सात अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ऐलनाबाद में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना ऐलनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। आरोपी चालक हरफूल सिंह पुत्र कुलदीप सिंह वासी हिजरावा कला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है! आगे की जाँच जारी है!

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.