गुरुद्वारा साहिब पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, कीर्तन में हुए शामिल और की अरदास

रामपुर, 5 नवंबर 2025; 
जिलाधिकारी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर ने आज नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में बने अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत दोनों अधिकारियों ने कीर्तन में सम्मिलित होकर श्रद्धा भाव से अरदास की और गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर शांति, सौहार्द और जनकल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सहित गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.