दिल्ली: क्राइम ब्रांच की ANTF टीम ने 2 अफगानी ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

400 ग्राम हेरोइन और 160 ग्राम कोकेन बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तिलक नगर इलाके में दो अफगानी मूल के ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर इन तस्करों के ठिकाने पर छापा मारा और उन्हें धर दबोचा।

मौके से 400 ग्राम हेरोइन और 160 ग्राम कोकेन बरामद

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 400 ग्राम हेरोइन और 160 ग्राम कोकेन बरामद की गई है। पुलिस ने इन तस्करों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है और इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.