इस्राइली सेना का दावा, नसरल्ला के बाद शीर्ष हिजबुल्ला कमांडर नबील काऊक भी मारा गया

इस्राइली सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडर नबील काऊक को एक सटीक हमले में मार गिराया है। हालांकि, हिजबुल्ला की ओर से अभी तक काऊक की मौत की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके समर्थक शनिवार से ही शोक संदेश पोस्ट कर रहे हैं। नबील काऊक की मौत हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला के मारे जाने के एक दिन बाद हुई है। काऊक हिजबुल्ला की केंद्रीय परिषद के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।

इस्राइल के खिलाफ आतंकवादी हमलों में शामिल था काऊक
इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा कि नबील काऊक, जो हिजबुल्ला की निवारक सुरक्षा इकाई और कार्यकारी परिषद का सदस्य था, इस्राइल और उसके नागरिकों के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों में शामिल रहा है। आईडीएफ के अनुसार, 1980 के दशक में हिजबुल्ला में शामिल होने के बाद से काऊक संगठन के एक प्रमुख रणनीतिकार और कमांडर के रूप में काम कर रहा था।

इस्राइली सेना का हमला जारी रहेगा
इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि वह हिजबुल्ला के प्रमुख कमांडरों पर हमले जारी रखेगा और इस्राइल की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.