रामपुर में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव का जोरदार स्वागत, बोले—देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों सुरक्षित

रामपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमवीर यादव के रामपुर आगमन पर कांग्रेसजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यादव सभा की बैठक में शामिल होने रामपुर पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं ने उन्हें रामपुरी चाकू भेंट कर सम्मानित किया।

सभा को संबोधित करते हुए ओमवीर यादव ने कहा कि देश का भविष्य केवल कांग्रेस के हाथों सुरक्षित है। उन्होंने दावा किया कि जनता यह समझ चुकी है कि देश का विकास कांग्रेस सरकारों में ही संभव है।

भाजपा पर वोट चोरी का आरोप

ओमवीर यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देशभर में भाजपा चुनावों में वोट चोरी कर सत्ता हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे बिहार हो या देश का कोई और हिस्सा, कांग्रेस इस वोट चोरी को रोकने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

ओबीसी आरक्षण पर भाजपा की मंशा पर सवाल

यादव ने एनडीए की जाति जनगणना घोषणा को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जाति जनगणना की बात तो की है, लेकिन आरक्षण की 50% की दीवार को गिराना उसकी नियत में नहीं है। ओबीसी को पूरा आरक्षण देना भाजपा की प्राथमिकता में कभी नहीं रहा।

कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी

इस मौके पर पूर्व ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद कुरैशी, युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, वेदराम यादव, प्रदेश सचिव मनी कपूर, महेन्द्र यदुवंशी, महरबान अली, यावर खां, हसीब खां, करन सिंह यादव, मुशाहिद चौधरी, ज़ीशान रज़ा, देवकीनंदन मौर्य समेत कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

ओमवीर यादव के इस दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.