राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को किया जागरूक
• डायट सोनभद्र की टीम ने विद्यालय पहुंचकर कृमि मुक्ति दिवस के महत्व की दी जानकारी
- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव
घोरावल(सोनभद्र)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 10 अगस्त को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सोनभद्र से डॉ. श्रीमती अरमा देवी, श्री हीरालाल प्रजापति एवं श्री शंकर का विद्यालय में आगमन हुआ। इस दौरान टीम ने छात्र-छात्राओं को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता तथा कृमिनाशक दवा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विद्यालय में बच्चों को बताया गया कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी सुनील कुमार मौर्य, श्री अजय कुमार, श्री जितेंद्र कुमार, श्री शिवम कुमार एवं श्रीमती संजू सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
