मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा आज: संगम पर गंगा पूजन और माघ मेला तैयारियों की करेंगे समीक्षा

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 22 नवंबर, 2025 को प्रयागराज के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनका आगमन सुबह 9:55 बजे निर्धारित है।

मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत होटल कान्हा श्याम और रामबाग स्थित हनुमान जी मंदिर (माननीय विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के आवास के निकट) पहुंचकर करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 10:50 बजे संगम नोज पर गंगा पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पूजन उपरांत वह माघ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री बड़े हनुमान जी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री 11:45 बजे मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में माघ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और मेला प्राधिकरण के पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.