जमाते इस्लामी हिंद ने शुरू किया “आदर्श पड़ोस, आदर्श समाज” अभियान

बदायूं।जमाते इस्लामी हिंद, जो निरंतर सामाजिक और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है, ने बदायूं में एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का नाम “आदर्श पड़ोस, आदर्श समाज” रखा गया है, जिसका उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और पड़ोसी धर्म को मजबूत करना है।

जमाते इस्लामी हिंद की प्रसार निदेशक और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की सदस्य अतिया सिद्दीकी ने बताया कि इस अभियान के तहत टीम घर-घर जाकर लोगों को पड़ोसी के अधिकारों और उनके प्रति हमारी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करेगी।

अतिया सिद्दीकी ने कुरान और हदीस का हवाला देते हुए कहा कि—
“पड़ोसी से मिलजुल कर रहना भी एक इबादत है। पड़ोसी कोई भी हो, किसी भी जाति या धर्म का हो, एक अच्छे नागरिक का फर्ज है कि वह अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्द और सम्मान के साथ रहे।”

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि आदर्श पड़ोस ही आदर्श समाज की नींव रखता है। पड़ोसियों के बीच आपसी सहयोग, प्रेम, सम्मान और सुरक्षा की भावना होने से समाज स्वतः ही मजबूत और एकजुट होता है।

जमाते इस्लामी हिंद का यह पहल बदायूं में सामाजिक सामंजस्य और भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.