चौधरी चरण सिंह के आदर्श आज भी देश के किसानों के लिए प्रेरणा — रालोद

राष्ट्रीय लोकदल रामपुर ज़िला कार्यालय पर भारत रत्न, किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह जी के किसान, मजदूर, गरीब एवं ग्रामीण समाज के हित में किए गए संघर्षों और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महासचिव सुमन सिंह परिहार, जिला महासचिव प्रभात भारद्वाज, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कुलदीप कौर जी एवं नगर अध्यक्ष नवाब खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि चौधरी चरण सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और सिद्धांत आज भी देश के किसानों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में सरदार दर्शन सिंह, कलावती, संकर लाल लोधी, रामस्वरूप गंगवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.