राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने ऐतिहासिक गांधी समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि

रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने रविवार को रामपुर स्थित ऐतिहासिक गांधी समाधि पहुँचकर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावपूर्ण नमन किया।

उन्होंने गांधी समाधि की भव्यता एवं ऐतिहासिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह स्मारक रामपुर की सांस्कृतिक धरोहर एवं गौरव का प्रतीक है। महात्मा गांधी के आदर्श व विचार आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं तथा यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को सत्यम्, अहिंसा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सिंह सैनी, उप जिलाधिकारी सहित जनपद प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.