नगर पालिका परिषद बदायूं की चेयरमैन फात्मा रजा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी

नगर पालिका परिषद बदायूं की चेयरमैन फात्मा रजा ने सेवानिवृत्त अनुचर रामकुमार को विदाई समारोह के दौरान सम्मानपूर्वक विदाई दी। यह समारोह 31 अगस्त 2024 को पालिका सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान, फात्मा रजा ने सेवानिवृत्त अनुचर रामकुमार को उनके अर्जित अवकाश के बदले नगदीकरण के रूप में ₹6,06,000 और भविष्य निधि के रूप में ₹52,407, कुल ₹6,58,407 की धनराशि का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही, उन्हें फूलमाला पहनाकर और मूवमेंटों भेंट करके सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह में नगर पालिका परिषद बदायूं के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिनमें मोहम्मद तैय्यब (मुख्य सफाई निरीक्षक), केशव गंगवार (सफाई निरीक्षक), राजीव मलिक (सफाई निरीक्षक), सतीश कुमार (जलकल अभियंता), कृष्ण गोपाल चंद्रा (अवर अभियंता निर्माण), लवी कुमार (राजस्व निरीक्षक), राजेंद्र सिंह (राजस्व निरीक्षक), खालिद अली खां (कार्यालय अधीक्षक), नवेद इकबाल गनी (लिपिक), सचिन सक्सेना (लिपिक), सूर्यप्रकाश सक्सेना (लिपिक), साहिर हुसैन (लिपिक), और महेश बाबू (लिपिक) शामिल थे।

अंत में, अनुचर रामकुमार ने नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.