Sonbhadra: नियमित जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग

सात गांवों में दो साल बाद भी नहीं पहुंचा नल से जल

  • संवाददाता: इमरान

चतरा(सोनभद्र)। विकासखंड चतरा के पड़री, लेड़ुआ, पटना, नेवारी, सिरसी, कुदर और किरहूलिया गांवों में प्रधानमंत्री हर घर नल योजना के तहत नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सातों गांवों में तत्काल नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही योजना में आ रही बाधाओं की उच्चस्तरीय जांच कराकर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.