Voter Awareness Icons: मीरजापुर में लोक गायिका ऊषा गुप्ता, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव और निधि पटेल बनीं मतदाता जागरूकता आइकन
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
Mirzapur Voter Awareness Icons: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों और मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने के लिए मीरजापुर जिला प्रशासन ने तीन प्रमुख हस्तियों को मतदाता जागरूकता आइकन नियुक्त किया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय लोकगीत एवं कजली गायिका ऊषा गुप्ता, पद्मश्री सम्मानित लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षिका निधि पटेल शामिल हैं।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत यह नियुक्ति की है। तीनों हस्तियां जिले में मतदाता जागरूकता, मतदाता पंजीकरण और निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाएंगी।
Voter Awareness Icons: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर स्वीप अभियान को मिलेगी गति
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसके साथ ही आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को देखते हुए स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने की पहल की जा रही है।

स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, मतदान के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
Voter Awareness Icons: तीनों आइकन अपनी प्रतिभा से करेंगी मतदाताओं को जागरूक
जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त तीनों आइकन अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखती हैं।
- निधि पटेल: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षिका, क्षेत्रीय खेल कार्यालय मीरजापुर।
- उर्मिला श्रीवास्तव: पद्मश्री सम्मानित लोकगायिका।
- ऊषा गुप्ता: अंतरराष्ट्रीय लोकगीत एवं कजली गायिका तथा दिव्यांग आइकन।
जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि तीनों आइकन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में मतदाता जागरूकता, पंजीकरण और मतदान में सहभागिता बढ़ाने के लिए कार्य करेंगी।
Voter Awareness Icons: पात्र मतदाताओं को जोड़ने और मतदान के प्रति प्रेरित करने पर जोर
इस पहल के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों और समाज के विभिन्न वर्गों तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

[…] Voter Awareness Icons: मीरजापुर में लोक गायिका ऊषा ग… […]