केंद्र सरकार की ‘PM स्वनिधि योजना’: सिर्फ आधार कार्ड पर मिलेगा 80,000 रुपये तक का लोन, छोटे कारोबारियों के लिए सुनहरा मौका

नई दिल्ली। अगर आप नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन फंड की कमी आड़े आ रही है, तो केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ आपके लिए एक बड़ा अवसर है। साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यवसायियों को आर्थिक मदद देना है।

सिर्फ आधार कार्ड पर लोन
इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को केवल आधार कार्ड के आधार पर बिना किसी गारंटी के 80,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है। इसके लिए किसी भी प्रकार की संपत्ति गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती।

तीन किस्तों में मिलेगा लोन
लोन की राशि तीन किस्तों में जारी होती है—पहली किस्त में 10,000 रुपये, दूसरी किस्त में 20,000 रुपये और तीसरी व अंतिम किस्त में 50,000 रुपये सीधे बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। इसके लिए लाभार्थी का सेविंग बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।

किस्त समय पर चुकाना जरूरी
पहली किस्त समय पर चुकाने पर ही दूसरी किस्त और दूसरी किस्त चुकाने पर तीसरी किस्त जारी होती है। लोन चुकाने के लिए एक साल का समय मिलता है, साथ ही EMI विकल्प भी उपलब्ध है।

ब्याज पर सब्सिडी का लाभ
लोन के ब्याज पर 7% वार्षिक सब्सिडी भी दी जाती है, जो सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा होती है, जिससे लोन का बोझ कम हो जाता है।

कैसे करें आवेदन?
इसके लिए आप नजदीकी सरकारी बैंक या नगर निकाय के कार्यालय में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अर्बन लोकल बॉडी (ULB) द्वारा डिटेल्स वेरिफाई होने के बाद बैंक को रिपोर्ट भेजी जाती है और कुछ ही दिनों में लोन जारी हो जाता है। इसके अलावा, आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं—PM SVANidhi पोर्टल पर।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.