जब-जब धर्म की हानि होती है तो मैं अवतार लेता हूँ — आप हरियाणा में कब अवतार लेंगे कृष्ण कन्हैया?

गुस्ताख़ी माफ़ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

जब-जब धर्म की हानि होती है तो मैं अवतार लेता हूँ— जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण से आग्रह, आप हरियाणा में कब अवतार लेंगे?
हरियाणा की दुर्दशा जानने के लिए क्या आपका मीडिया एडवाइज़र आपको “गुस्ताख़ी माफ़ हरियाणा” की ख़बरें नहीं दिखाता?
आपको ख़बरों पर यक़ीन न हो तो अपने डायरेक्टर आईबी से रिपोर्ट ले लीजिए।

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम कूड़ाग्राम बन गया है और शासक जंगल सफ़ारी में मस्त हैं।
आए दिन घोटालों की ख़बरें आती हैं।
प्रदेश जाति के आधार पर बाँट दिया गया है।
बिल्डर माफ़िया, लैंड माफ़िया, माइन माफ़िया और शराब माफ़िया हावी हैं।
दुमछला…
कुरुक्षेत्र, जहाँ आपने अर्जुन को कर्म का उपदेश दिया था, अब वोट बैंक का माध्यम बना लिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.