केंद्र सरकार का किसानों को दिवाली पर तोहफा, छह फसलों पर एमएसपी बढ़ाई

नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2025-26 के लिए 6 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने किसानों की आय में सुधार और कृषि उत्पादों के उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एमएसपी में वृद्धि की है।

नई एमएसपी इस प्रकार है:

गेहूं: ₹2425 (पहले ₹2275)
जौ: ₹1980 (पहले ₹1850)
चना: ₹5650 (पहले ₹5440)
मसूर (लेंटिल): ₹6700 (पहले ₹6425)
सरसों: ₹5950 (पहले ₹5650)
केसर (सैफ्लावर): ₹5940 (पहले ₹5800)
केंद्र सरकार के इस फैसले से किसानों को फसल के उचित मूल्य मिलने में मदद मिलेगी और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.