बूंदी : आजंदा में सार्वजनिक चौपाल का लोकार्पण, 5 लाख रुपए से हुआ निर्माण

पूर्णाहुति के अवसर पर विधायक कोष से चौपाल का निर्माण

बूंदी : आज देव हीरामन जी की पूर्णाहुति के अवसर पर ग्राम पंचायत आजंदा, पंचायत समिति के. पाटन, जिला बूंदी में एक सार्वजनिक चौपाल का लोकार्पण हुआ। यह चौपाल विधायक कोष से 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित की गई है।

लोकार्पण समारोह में शामिल हुए गणमान्य व्यक्ति

लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती चंद्रकांता मेघवाल के कर कमलों द्वारा चौपाल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति के प्रधान श्री वीरेंद्र सिंह जी हाडा, सरपंच श्रीमती अनीता मीणा, उप सरपंच श्री कृष्ण मुरारी जी गुर्जर, पूर्व सरपंच श्री संदीप जी जैन, वार्ड पंच एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.