बुलंदशहर: डीजी जेल ने परखी जिला कारागार की सुविधाएँ

बुलंदशहर। कारागार में निरुद्ध बन्दियों को कारागार की ओर से दी जा रही सुविधाओं की भौतिक स्थिति को परखने के लिए आज डीजी जेल एस0एन0 साबत ने जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार के साथ जिला कारागार बुलंदशहर का औचक निरीक्षण करते हुए बंदियों को दी जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिला एवं पुरुष बैरकों का निरीक्षण करते हुए बंदियों से भी जानकारी ली। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को डीजी जेल द्वारा खिलौने सहित खाने की सामग्री वितरित की।

रसोई का निरीक्षण करते हुए बंदियों के लिए आज तैयार किये गए भोजन की गुणवत्ता को भी देखा गया। अन्न भण्डारण केंद्र, कौशल विकास केंद्र, अस्पताल, कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कर्मचारी कल्याण निगम से आपूर्ति किये जा रहे गल्ला का भी निरीक्षण किया। बन्दियों के मुलाकात स्थल पर लगाये गए डिजिटल बोर्ड का भी उद्धघाटन किया।
इस अवसर पर एएसपी अनुकृति शर्मा, जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, जेलर धीरज कुमार, सीओ ट्रैफिक अन्विता उपाध्याय सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा |

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.