रामपुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

रामपुर रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक, राजेश द्विवेदी द्वारा परेड की सलामी ली गयी। परेड में लगे पुलिस कर्मियों का टर्न आउट चेक किया गया।

परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, एमटी शाखा, जिम, अतिथि गृह, नव-निर्माण, फायर स्टेशन आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई आदि को चैक किया गया तथा सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन संगम कुमार भी मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.