Budaun: बदायूं सदर रजिस्ट्री कार्यालय पर उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ ने सब रजिस्ट्रार श्री मोहम्मद वसीम अंसारी को उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं निबंधन अधिकारी संघ का सचिव बनने पर जोरदार स्वागत किया जिला अध्यक्ष ज्ञानानंद पाण्डेय ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है की हमारे सदर के सब रजिस्ट्रार वसीम साहब अपनी एसोसिएशन के सचिव पद पर निर्वाचित हुए है हम सब समस्त बदायूं जनपद के समस्त दस्तावेज लेखकों की तरफ से आपको शुभ कामनाएं प्रेषित करते है और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है सब रजिस्ट्रार महोदय ने सभी दस्तावेज लेखक जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मैं आप सब के प्रेम का आभारी हूं आप सबका स्नेह है जो आप सबने मेरा सम्मान किया है.
इस अवसर पर दीपक सक्सेना, प्रमोद दीक्षित, मुकेश बाबू ,जोगेन्द्र शाक्य, भारत भूषण पाराशरी अशोक सक्सेना,अभिषेक पाण्डेय, चेतन तोमर,अंकित पांडेय,रूपेंद्र सिंह,राम नाथ पाल,विपिन शंखधर अजय सागर,राहुल यादव,लाला राम,कुसुम यादव रविंदर गुप्ता,गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे.
