ऐलनाबाद में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह बोले : सभी चाहवान सक्रिय कार्यकर्ताओं को योग्यतानुसार मिलेगा पद

ऐलनाबाद, 10 अप्रैल ,( एम पी भार्गव )शहर की नोहर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में आज भारतीय जनता पार्टी की ऐलनाबाद विधानसभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिस पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक एडवोकेट यतिंद्र सिंह, सह संयोजक शीशपाल जांगड़ा व हरियाणा बीज विकास निगम के अध्यक्ष देव कुमार शर्मा ने संबोधित किया। अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निताशा राकेश सिहाग, जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष रवि लड्डा, जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, भूराराम डूडी, पिछड़ावर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थूराम वर्मा, वयोवृद्ध नेता रामलाल मेहता, ऐलनाबाद मंडल अध्यक्ष शमिंदर कम्बोज, पोहडका मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, चोपटा के मंडल अध्यक्ष संदीप सहारण व जमाल के मंडल अध्यक्ष जनकराज सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल, मंडल महामंत्री राजीव वधवा व दिनेश गोदारा, पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष गणेश चांवरिया, पार्षद पूर्णिमा शर्मा, पार्षद वेद सैनी व पार्षद संदीप घोडेला, पूर्व पार्षद सुरजाराम व महेंद्र वर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, भंवरलाल सिकरिया, देवेंद्र गोयल, दीपक मेहता, कमल कम्बोज, मास्टर मदन गोदारा, रजनी सैनी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को माला पहनाकर, बुके भेंटकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रभावी मंच संचालन राधेश्याम छापोला ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ और ‘जय श्री राम’ के जोरदार नारे लगाए। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ-साथ कश्मीर से धारा 370 को हटाकर और पुराने वक़्फ कानून को निरस्त करके बहुत बढ़िया काम किया है। आगामी दिनों में वे सब काम भी होंगे जो अखंड भारत को बनाने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने ‘हर हाथ को काम और हर काम को हाथ’ देने का संकल्प लिया है। जिसके तहत सभी इच्छावान सक्रिय कार्यकर्ताओं को पद मिलेगा लेकिन उन्हें उसे पद के साथ न्यायपूर्ण कार्य भी करना होगा। जब तक संगठन का ढांचा गठित नहीं हो जाता तब तक नहीं सदस्यों की भर्ती पर रोक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसमें ऐलनाबाद विधानसभा में सर्वाधिक सक्रिय सदस्य बने हैं। जो कार्यकर्ता किसी कारणवश सक्रिय सदस्य नहीं बन सके वे अभी भी सक्रिय कार्यकर्ता बन सकते हैं। पार्टी में सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुसार पद अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के बूथ अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब बूथ समितियां बनाई जाएगी। पारदर्शी नीति से धरातल पर मजबूत संगठन बनाएं। कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों के लिए समय निकाले और संगठन को मजबूत रखें तभी आगामी दिनों में यहां से कमल खिल सकेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 11-12 और 13 अप्रैल को सभी मंडलों में पांच-पांच स्थानों पर ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान चलाया जाएगा। आगामी 13 अप्रैल को हम सब को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और उनके स्थल की साफ सफाई करके उसकी फोटो सरल ऐप पर डालनी है। आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी हिसार में पहुंचेंगे और हरियाणा को पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी केवल भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया भर की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की हमारे देश में केंद्र के साथ साथ अधिकतर प्रदेशों में भी विकासकारी सरकारें बन चुकी है। जो दिन रात आम जनता की सेवा में जुटी हुई है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर रखी है जिससे हरियाणा में हर वर्ग खुशहाल हुआ है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व और ज्यादा बढ़ जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और उनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी के सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, महिवाल शर्मा बंटी, अनुराग कांडा, मलकीत सिंह, हंसराज नीमला, धन्नाराम, राजेश तंवर, गोबिंद टांटिया, बृजलाल पड़िहार व गजानंद स्वामी सहित अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.